Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:लड़की के भाई ने जीजा के भाई को मारी गोली:मौके पर ही गई जान, बेगूसराय में विवाहिता की विदाई के लिए पहुंचे थे सभी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 13, 2023

Bihar News:लड़की के भाई ने जीजा के भाई को मारी गोली:मौके पर ही गई जान, बेगूसराय में विवाहिता की विदाई के लिए पहुंचे थे सभी

मौके पर ही त्रिपुरारी कुमार की हुई मौत
बेगूसराय में विवाहिता की बिदागरी करने गए लडके के ममेरे भाई को लड़की के भाई ने गोली मारकर भरी पंचायत में हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।वहीं गोली चलते ही उस जगह लोग इधर-उधर अपना जान बचाकर भागने लगे। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। मृतक युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय नागेश्वर सिंह के पुत्र त्रिपुरारी कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक त्रिपुरारी अपने ममेरे भाई छोटू कुमार के साथ लड़की की बिदागरी के लिए पहसारा गांव गया था। इसी दौरान छोटू कुमार की पत्नी आने से इंकार कर दिया और वहां पर पंचायत शुरू हो गया। भरी पंचायत में लड़की के भाई अंकज कुमार के द्वारा गोली फायरिंग करना शुरू कर दिया। लड़के के ममेरे भाई को भरी पंचायत में ही लड़की के भाई अंगज कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही जिंदा समझ कर आनन-फानन में मृतक त्रिपुरारी को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

 
2016 में हुई थी शादी

वहीं छोटू कुमार ने बताया है कि 2016 में पहसारा गांव के रहने सुनील राय की पुत्री के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। सब ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच अचानक डेढ़ महीने पहले ही ससुराल से लड़की अपने मायके आई। मायके जाने के बाद लड़की आने से इनकार कर दिया। लड़की को बिदागरी के लिए पांच लोग पहसार गांव पहुंचे। तभी लड़की के पिता पंचायत करने लगे। पंचायत हो ही रहा था कि इस दौरान लड़की के भाई अंकज कुमार ताबड़तोड़ भरी पंचायत में ही गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसमें त्रिपुरारी को गोली लग गई। गोली लगते ही त्रिपुरारी खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर गया। लड़का छोटू कुमार ने बताया कि लड़की के भाई के द्वारा मेरा ही हत्या करने आया था। बगल में मेरा ममेरा भाई था। और उसी को गोली लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।

छानबीन में जुटी पुलिस

फिलहाल इस घटना के बाद नावकोठी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई। बताते चलें कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीही गांव के रहने वाले स्वर्गीय नरेश राय का पुत्र छोटू कुमार एवं नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील राय के पुत्री के साथ बड़ी धूमधाम से 2016 में शादी हुआ था। वह इस मामले में आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।