शराब लूट मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। और सभी को जेल भेज दिया है। 14 अगस्त को एक पिकअप पर अवैध सराब लदा हुआ जा रहा था अचानक एक गढ्ढे मे फस जाने से वह आगे नहीं जा सका। पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही लोग शराब को लूटने लगे। मामला बेलही गांव का है जहां पिकअप फंसी थी।
बताय जाता है कि, नदी थाना क्षेत्र बेलही गांव में शराब लूट मामले में नदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब लूट मामले में पुलिस ने 9 लोगो को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते 14 अगस्त को शराब तस्कर एक पिकअप गाड़ी बीआर 09 एच6678 में अवैध शराब लेकर मधुबनी जिले बेलही गाँव से गुजरते हुए गम्हरिया के रास्ते मरौना की ओर जा रहा था। अचानक बेलही गांव के ब्रह्म बाबा स्थान के नजदीक अनियंत्रित हो कर एक गढ़े में गाड़ी फंस गयी। काफी कोशिश के बाद भी जब गाड़ी कीचड़ से नही निकली तो चालक पिकअप गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले ग्रामीणों को शराब लदे होने की भनक लगी तो स्थानीय लोगो ने करीब गाड़ी से 65 कार्टन में बंद शराब की बोतले को लूटने लगे ।
शराब लूटने की खबर सुनते ही जिले की नदी थानाध्यक्ष राजू रंजन और पुलिस अधिकारी आरपी सिंह, चक्रधर साह, सहित अन्य पुलिस जवान ने मौके पर पहुंच कर शराब से लदी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना लाया। गिनती के दौरान 2566 बोतल शराब बरामद किया गया। घटना को लेकर अब नदी थाना पुलिस ने बेलही गांव से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तथा गाड़ी मालिक चालक सहित शराब करोबार से जुड़े अन्य 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
नदी थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया अवैध शराब करोबार में संलिप्त घोगरडिहा थाना क्षेत्र के साथ मरौना थाना क्षेत्र के सभी शराब कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया। आगे की करवाई की जा रही है।