सहरसा में बुधवार की रात 65 वर्षीय बुजुर्ग को लूट के दौरान पीठ में गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंची। जख्मी बुजुर्ग को सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित राम इलेक्ट्रॉनिक्स के पास की है।
जख्मी बुजुर्ग का नाम इंद्रानंद झा है। वह शिवपुरी के वार्ड नं 5 के रहने वाले हैं। बुधवार को बुजुर्ग अपने दामाद का दाह संस्कार कर पूर्णिया से ट्रेन से सहरसा लौट कर पैदल घर जा रहे थे। घर जाने के दौरान बारिश होने लगी उसके बाद बुजुर्ग डीबी रोड स्थित रामा इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास रुक गए। उसी दौरान तीन बदमाश बुजुर्ग से मोबाइल लूटने लगे।
बुजुर्ग ने इसका विरोध किया और बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। करीब दो घंटे तक बुजुर्ग जख्मी हालत में छटपटा रहा था। उसी दौरान 112 नं कि गश्ती गाड़ी की नजर पड़ी। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि घर आने के लिए निकले थे।
सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी को निजी क्लिनिक में करवाया भर्ती जहां जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
जख्मी के पुत्र आशुतोष झा ने बताया कि पूर्णिया से पैसेंजर ट्रेन से लौटकर सहरसा तकरीबन एक बजे पहुंचे थे। रात में बारिश होने की वजह से डीबी रोड स्थित रामा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास रुक गए थे।वहीं पर कुछ बदमाश लोगों ने उनके साथ छीना झपटी की है।
- स्थिति बेहद नाजुक थी। उसके बाद निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं जी बड़नाशों की जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करें। वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।