सहरसा में एक अगस्त को हुई लूट की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया है। तीन अपराधियों को 57 हजार रुपए और एक पिस्टल, 2 कारतूस और एक बाइक के बुधवार को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी गुरुवार को सदर थाना अध्यक्ष ने पीसी के माध्यम से दी। जानकारी अनुसार मारूफगंज रोड में 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर एक पान मसाला व्यवसायी से 60,000 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसको लेकर सदर थाना में 522/23 कांड संख्या दर्ज कर सहरसा पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। लूट की घटना में शामिल 5 अपराधियों में तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हथियार और कारतूस भी बरामद
सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी। बुधवार को विभिन्न जगहों से लूट कांड में शामिल 5 अपराधियों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों के पास से लूट की 57 हजार नगद रुपया, एक पिस्टल, 2 कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है। शेष 2 अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।