Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/नोक-झोंक में भाई ने भाई को मारी गोली, रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

SAHARSA/नोक-झोंक में भाई ने भाई को मारी गोली, रेफर

Sanatan Yadav/कोशी लाइव/सहरसा नोक-झोंक में चचेरे भाई ने मारी गोली

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत के कोरलाहा गांव में भाई ने भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वहीं जख्मी की पहचान गोरदह पंचायत के कोरलाहा गांव निवासी आत्मा राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है. जख्मी के परिजनों ने बताया कि सुनील राम घर के समीप खड़ा था. तभी उसके ही चचेरे भाई धर्मेंद्र राम से किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गयी. इसी नोकझोंक के दौरान धर्मेंद्र राम ने उसके ऊपर गोली चला दिया, जो गोली उसके दायीं ओर पेट में लगते हुए पंजरे में जाकर फंस गयी. जख्मी हालत में खून से लथपथ पर सुनील राम को परिजनों ने सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसका एक्स- रे करवाते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया. वहीं, सूचना पर पहुंची 112 के पीसीआर टीम ने मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं परिजनों ने बताया कि क्योंकि सभी घर के अंदर थे. घर से बाहर किस कारण से दोनों के बीच नोक-झोंक और गोली मारी गयी. वह अब सुनील राम ही बता पायेगा. चूंकि जख्मी बेहोशी की हालत में है. इसलिए उसके होश में आने पर ही कुछ पटा चल पायेगा.