Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:खगड़िया सहित सभी जिला में पत्रकार हत्या के विरुद्ध डीएम के समक्ष होगा राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च सभा - किरण देव यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

BIHAR:खगड़िया सहित सभी जिला में पत्रकार हत्या के विरुद्ध डीएम के समक्ष होगा राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च सभा - किरण देव यादव

खगड़िया सहित सभी जिला में पत्रकार हत्या के विरुद्ध 21 अगस्त को डीएम के समक्ष होगा राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च सभा - किरण देव यादव

अलौली खगड़िया। अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ, ऐम्पा के राष्ट्रीय संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने राजव्यापी आंदोलन के तहत पूरे बिहार के सभी जिला में अररिया जिला के रानीगंज थाना अंतर्गत प्रेम नगर के दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव के अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या के खिलाफ 21 अगस्त 2023 को धरना प्रदर्शन प्रतिबद्ध मार्च प्रतिवाद सभा शोक सभा श्रद्धांजलि सभा कैंडल जलाकर काला बिल्ला लगाकर विभिन्न तरीके से विरोध प्रदर्शन समाहरणालय के समक्ष करने का अपील सभी सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी से किया। 
वही श्री यादव ने सभी पत्रकार संगठनों, आरटीआई कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों से भी उक्त आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि आज बिहार में दिनदहाड़े पत्रकार मुखिया सरपंच समाजसेवी नेताओं व्यवसायों आमजनों को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है सरकार एवं प्रशासन मौन तमाशबीन बन चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि पत्रकारों की हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या है। जहां न पहुंचे सरकार वहां पहुंचे पत्रकार, कहावत को पत्रकार सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रहे हैं। सरकार प्रशासन एवं आम जनता के बीच पत्रकार सेतु का कार्य करती है। जब तक लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक देश मजबूत नहीं हो सकेगा। विकसित समाज एवं देश के निर्माण करने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को विकसित करना अति आवश्यक है। श्री यादव ने बताया कि विभिन्न आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को 10 सूत्री मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा।
श्री यादव ने शहीद पत्रकार के प्रतिमा को स्थापित करने, आश्रितों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने, सरकारी नौकरी देने, उच्च स्तरीय जांच कर षड्यंत्रकारी एवं अपराधी को कड़ी सजा देने, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पत्रकारों को सम्मान सुरक्षा सुविधा पेंशन देने, प्रेस क्लब पत्रकारों को निशुल्क उपलब्ध करने, बंद पड़े प्रेस क्लब को जल्द खोलने, सभी पत्रकारों को जिलाधिकारी द्वारा परिचय पत्र देने, सरकारी कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को ससम्मान आमंत्रित करने, आदि मांग सरकार एवं प्रशासन से किया।