Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/बाइक सवार तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़, बेरहमी से कर दिया पिटाई, पुलिस ने बचाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

MADHEPURA/बाइक सवार तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़, बेरहमी से कर दिया पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वृंदावन में बाइक सवार तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ लिया। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुरलीगंज थाना की पुलिस को दी।

उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस कमांडो बल द्वारा आक्रोशित भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर तीनों युवक को थाना ले गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृंदावन नहर के पास बाइक पर सवार युवक तेजी से भाग रहे थे। नहर चौक पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो हथियार लहरा कर भागने लगा।

 
लोगों ने शोर-शराबा किया तो स्थानीय ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों युवक की जमकर पिटाई कर दी। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान रामपुरिया टोला निवासी कुंदन यादव के बेटे राहुल कुमार, खारी वार्ड नंबर 6 निवासी कुंदन यादव के बेटे निपुण कुमार और हरिपुरकला निवासी नंदकिशोर यादव के बेटे प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों की पिटाई से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।

 
थाना अध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया है कि सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई है। फिलहाल उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।