Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:अपहृत लड़की को पतरघट पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 19, 2023

SAHARSA:अपहृत लड़की को पतरघट पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर

पतरघट| शुक्रवार की सुबह पतरघट पुलिस ने ओपी क्षेत्र के गोलमा टेम्पो स्टेंड से लगभग दो माह बाद एक अपहृत लड़की को बरामद किया है। आरोपित पुलिस की पकड़ से अब भी फरार है। इधर, अपहृता की बरामदगी के बाद पुलिस उनका मेडिकल जांच के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार सअनि शशिधर सिंह पुलिस बल के साथ गोलमा टेम्पो स्टेंड से अपहृत लड़की को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के एक लड़की की जून माह में पढ़ने के लिए जाने के समय गोलमा से लड़की का अपहरण होने की शिकायत पीड़ित मां के द्वारा की गई थी। प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसमें गोलमा निवासी सौरव भगत,पिता उपेन्द्र भगत, चाचा दिलीप भगत को नामजद किया था।