पतरघट पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना पर आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त को विशनपुर दत्ता पट्टी मोड़ के समीप से लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि पंकज कुमार यादव को पुलिस बल के साथ विशनपुर दत्ता पट्टी मोड़ के समीप भेजा गया था। जहां पुलिस की गाड़ी आते देख युवक भागने लगा। जिससे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कमर से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम विशनपुर पंचायत के वार्ड 4 निवासी दिलखुश कुमार पिता भुपेंद्र यादव बताया है। जो पूर्व से भी कांड संख्या 458/23 के आर्म्स एक्ट के मामले फरार चल रहा था। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।