कोशी लाइव/सहरसा/
सीवान में हुए 33वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जो 07 अगस्त से 11 तक चला। जिसमें 350 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सहरसा के देवांश ने भी हिस्सा लिया और अपना परचम लहरया। देवांश ने 50 मीटर 3-पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण तो 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। देवांश प्रिय मूलतः सहरसा जिले के वार्ड नंबर 15 निवासी बुद्धिनाथ सिंह उर्फ पप्पन सिंह माता स्वेता सिंह के पुत्र हैं।
बताया जाता है कि देवांश प्रिय महज 14 साल की आयु में निशानेबाजी शुरू कर आज 22 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर तक के निशानेबाजी प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक, रजत पदक प्राप्त कर बिहार सहित देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शुरुआती शिक्षा दीक्षा इन्होंने देहरादून से शुरू किया और वहीं से इन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक के निशानेबाजी में भाग लेकर स्वर्ण पदक , रजत पदक सहित कई मेडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों से प्राप्त किया।
चैंपियनशिप में देवांश ने सहरसा राइफल क्लब का प्रतिनिधित्व किया। 50 मीटर और 25 मीटर स्पर्धा में कुल 350 प्रतिभागी थे। जबकि इस निशानेबाजी प्रतियोगिता को वहां देखने वाले अतिथि सूची में त्रिपुरारी सिंह बिहार राज्य राइफल एसोसिएशन के सचिव , कला युवा एवं संस्कृति मंत्री जीतेंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, राजद के शिवहर विधायक चेतन आनंद आदि मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक सहरसा द्वारा देवांश प्रिय को सम्मानित किया जायेगा
राइफल क्लब के त्रिदेव सिंह ने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि सहरसा का बेटा बेहतर निशानेबाजी कर बिहार सहित अपने जिले का नाम रोशन कर रहा है। देवांश अपने निजी कार्य से अभी दिल्ली में है उनके आते है राइफल क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सहरसा द्वारा देवांश प्रिय को सम्मानित किया जायेगा।