Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पत्रकार मर्डर पर बिहार में सियासी उबाल, विजय सिन्हा और पप्पू यादव का अररिया दौरा; गांव छावनी में तब्दील - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 19, 2023

BIHAR/पत्रकार मर्डर पर बिहार में सियासी उबाल, विजय सिन्हा और पप्पू यादव का अररिया दौरा; गांव छावनी में तब्दील

Araria Journalist Murder: अररिया जिले के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में बिहार का सियासी पारा गर्माया हुआ है। विपक्षी नेताओं ने इसे प्रमुख मुद्दा बनाते हुए नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष विजय सिन्हा और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव शनिवार को अररिया पहुंच रहे हैं। वे मृतक पत्रकार के परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। राजनेताओं के दौरे को लेकर पत्रकार विमल यादव के गांव बेलासर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर 6 में से चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

रानीगंज में पत्रकार विमल यादव की शुक्रवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने विमल के घर पर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें से 4 आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं अन्य दो की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देगी।