सहरसा में शनिवार की रात 19 वर्षीय युवक का फांसी से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित सनोज साह लॉज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है।
युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। युवक सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सिमरी टोला द्वारिका वार्ड नं 10 का रहने वाला था। सदर थाना क्षेत्र के गांधीपथ स्थित सनोज साह लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और बीए पार्ट 2 का छात्र था।
पिता संजय यादव ने कहा कि मेरा बेटा सहरसा के गांधीपथ मोहल्ला में सनोज लॉज में रूम लेकर पढ़ता था। शनिवार की शाम 6 और 7 के बीच पता चला कि उसका फांसी के फंदे से लटका शव मिला है। मुझे लगता है कि किसी ने उसकी हत्या करके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है। घटना की जांच होनी चाहिए।
मृतक युवक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि शाम को 7 बजे सूचना मिली। मैं सहरसा आया तो देखे की पैर उसका कुर्सी पर था और पंखा में लटका हुआ था, जब हम अपने से चौकी पर चढ़कर देखा तो पंखा हमसे नीचे था। तो कैसे यह सुसाइड कैसे हो सकता है।
सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि 19 वर्षीय युवक का शव फांसी से लटका हुआ था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।