Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR:सुपौल में 12 दिन में महिला को सांप ने तीसरी बार बनाया निशाना, फिर भी बच गई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 13, 2023

OMG BIHAR:सुपौल में 12 दिन में महिला को सांप ने तीसरी बार बनाया निशाना, फिर भी बच गई जान

सुपौल में 12 दिन में महिला को सांप ने तीसरी बार बनाया निशाना

सुपौल के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर वार्ड नंबर 3 में अपने घर में सो रही एक महिला को पिछले दिनों सांप ने डंस लिया. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां काफी जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे बचा लिया गया. लेकिन सबसे हैरत की बात ये रही कि उक्त महिला पिछले 12 दिनों के अंदर तीसरी बार सर्पदंश की शिकार बनी है. जानकारी अनुसार चंपानगर वार्ड नंबर 3 निवासी अनिल यादव की पत्नी पुष्पा देवी अपने कमरे में सोई हुई थी, इसी दौरान गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे सांप ने उनके बाएं हाथ में डंस लिया. बताया कि इससे पूर्व 31 जुलाई और 2 अगस्त को भी सांप ने डंस लिया था. उस दौरान वो अपने मायके में थी और तीसरी बार 10 अगस्त की रात को सांप ने काटा था. इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उक्त महिला में सांप डंसने का लक्षण देख गया है. जिसके बाद उपचार किया जा रहा है, फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है.