Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS:एसपी अमितेश के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में हुई 18 गिरफ्तारियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 13, 2023

KHAGARIA NEWS:एसपी अमितेश के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में हुई 18 गिरफ्तारियां

एसपी अमितेश के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में हुई 18 गिरफ्तारियां

एसपी के कड़े रुख के कारण ज़िले के अधिकांश अपराधी क्षेत्र छोड़ अन्यत्र भाग खड़े हुए 

एक मोटरसाइकिल, एक मोबाईल तथा 150 चक्र कारतूस बरामद 

274 वाहनों की जांच में 9500/- रुपए कि हुई वसूली 
ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। ज़िले के विभिन्न थाना अंतर्गत कार्य क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आरक्षी अधीक्षक अमितेश अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों को समय समय पर दिशा निर्देश और टिप्स दिया करते हैं जिसका सुपरिणाम दिख रहा है। क्राइम की दुनियां में एक दूसरे से बढ़ने की प्रतियोगिता करने वाले अधिकांश क्रिमिनल ज़िले को छोड़ अपना ठिकाना बदलने पर मजबूर हो गए हैं। एसपी अमितेश के कड़े रुख को भांप अपराधी क्षेत्र को छोड़ भाग खड़े हो गए हैं। ज़िले के अधिकतर थानेदार एसपी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं तभी तो ज़िले में 24 घंटे के भीतर 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है , जिसमें शराब कांड में 05 तथा अन्य कांड में 13 अपराधी शामिल हैं। अवैध 08 लीटर देशी शराब भी बरामद हुए। 274 वाहनों की जांच की गई और जांच के क्रम में 9500 /- नौ हजार पांच सौ रूपए बतौर फाईन वसूल की गई।बरामद की गई सामग्रियों में एक मोटरसाइकिल, एक मोबाईल तथा 150 चक्र कारतूस हैं।