Kosilive Saharsa News in Hindi
सहरसा में चैनपुर-पररी मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश त्रिपुरा के अगरतला का रहने वाला है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस दौरान ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पूर्वोत्तर के राज्यों के कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीन गाड़ियां भी जब्त की गई है।
कोशी लाइव/सहरसा: सहरसा में चैनपुर-पररी मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश त्रिपुरा के अगरतला का रहने वाला बताया जा रहा है।
मुठभेड़ के बाद हरकत में आई पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस दौरान ड्रग्स कनेक्शन के बारे में पता चला है। पूर्वोत्तर के राज्यों के कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीन गाड़ियां भी जब्त की गई है।
कब हुई घटना
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बिना नंबर की एक कार और दूसरे एक असम नंबर की कार में सवार होकर बदमाश सहरसा की ओर जा रहे थे। चैनपुर और पररी के बीच पुलिस ने कार रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने कार रोकने के बदले पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है।
घायल बदमाश त्रिपुरा राज्य के सिपाही जला जिले के कलम चुरा थाना अंतर्गत भेलवा चक का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल संजय देवनाथ का पुत्र साम्राज्य देवनाथ ने बताया कि वह अपने भाई रूपेण के साथ सहरसा आया था और देवघर जा रहा था।
उसके साथ में एक अन्य गाड़ी थी, जिस पर दो लोग सवार थे जिसे वह नहीं जानता है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आधे दर्जन से अधिक युवकों को दबोचा
कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे ने कहा, 'आधे दर्जन से अधिक युवकों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।'