Kosi Live-कोशी लाइव BIG NEWS BIHAR/बिहार में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी; भाई के मर्डर केस में था गवाह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 18, 2023

BIG NEWS BIHAR/बिहार में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी; भाई के मर्डर केस में था गवाह

कोशी लाइव/Journalist Murder in Bihar: बिहार के अररिया जिले से पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।

बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान  इधर, सदर अस्पताल में पत्रकार, स्थानीय लोग और परिजनों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या की साजिश रची थी। उसने जेल से ही हत्या की सुपारी दी थी।