सहरसा में शुक्रवार को पुलिस और गाजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक गांजा तस्कर को गोली लग गई। जो जख्मी है। मुठभेड़ के दौरान जख्मी को मिलाकर चार तस्कर गिरफ्तार हुए। इनकी निशानदेही पर पांच और तस्करों की गिरफ्तारी हुई। कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जख्मी गांजा तस्कर साम्राज देवना है। जो त्रिपुरा का रहने वाला है। जिले के बनगांव के पास मुठभेड़ हुई। तस्करों के पास से दो कार,1 क्विंटल गांजा और हथियार बरामद किया गया है।
कोशी लाइव /सहरसा
18.08.2023 को प्रातः 07:00 बजे एस०टी०एफ०पटना, बिहार से सूचना प्राप्त हुई थी कि सहरसा जिला में काफी मात्रा में चार पहिया वाहन से अवैध हथियार एवं सामान आने वाला है। प्राप्त सूचना के आलोक में पूर्वाहन 09:00 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष वसनही, बनगाँव, ओ०पी० अध्यक्ष, काशनगर एवं डी०आई०यू० सेल के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की एक टीम गठित की गयी।
टीम द्वारा सहरसा सुपौल सीमा से ही चार पहिया वाहन पर सवार तस्कर का पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। तस्कर के नहीं रूकने पर भाग रहे तस्कर को रोकने हेतु थानाध्यक्ष, बनगाँव को रोड पर ट्रोली लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बनगाँव थाना क्षेत्रन्तर्गत थाना से 50 मीटर बलवाहाट- चैनपुर मार्ग में भाग रहे तस्कर द्वारा पुलिस वाहन पर फायर किया गया। पुलिस के द्वारा जबावी कार्रवाई में तस्कर पर फायर खोला गया। जिसमें टाटा टीयागों में सवार सम्राट देवनाथ, पे०-संजय देवनाथ, सा०-टोलू अर्जर, थाना-पीयारबारी, जिला- बेस्ट त्रिपूरा ( अगरतल्ला ) को गोली लगी है। जिसका ईलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल, सहरसा में कराया जा रहा है। टीयागों के चालक एवं मारूति के चालक तथा इसपर सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसके निशानदेही एवं तकनिकी आधार पर बलवाहाट ओ०पी० के मोहम्मदपुर ग्राम से तस्कर के अन्य पाँच सदस्यों को गांजा एवं KIA कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ़्तारी:-
1. सम्राट देवनाथ, पे०- संजय देवनाथ, सा०-टोलू अर्जर, थाना- पीयारबारी, जिला- वेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला )
2. रूपण दास, पे० शुक्रलाल दास, सा०-नाईरनगर, थाना-पीयारबारी, जिला- वेस्ट त्रिपुरा (अगरतल्ला)
3. अरूण कर्माकर, पे० - रामु कर्माकर सा० थाना- ऐडीनगर, जिला- सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला)
4. नारायण सरकार, पे० धनंजय सरकार, सा० थाना- ऐडीनगर, जिला-
सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला )
बरामदगी :-
देशी पिस्टल:- 01
कारतूस :- 05
खोखा :- 01
• कार:- 02 (टाटा टियागो एवं मारुती fronx)
गंजा :- 350 किलो ग्राम
उपरोक्त गिरफ्तार गांजा तस्कर के निशानदेही एवं तकनीकी आधार पर बलवाहाट ओ०पी० के मोहम्मदपुर ग्राम से गांजा तस्कर की गिरफ्तारी / बामदगी की गयी, जो निम्न प्रकार है
गिरफ़्तारी:-
1. सुनील यादव पे० स्व० देवेन्द्र यादव सा०- मोहम्मदपुर, थाना- बख्तियारपुर (बलवाहाट ओ०पी०), जिला सहरसा
2. तरूण कर्माकर पे० - रामचन्द्र कर्माकर सा०- कालमछोडा, जिला- सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा (अगरतल्ला )
3. देवजीत सरकार, पे० इन्द्रजीत सरकार, सा०- कालमछोड़ा, जिला- सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा
(अगरतल्ला ) 4. लीटन सरकार पे० शान्ति सरकार, सा०- बागवेर, कालमछोडा, जिला- सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा
( अगरतल्ला )
5. इन्द्रजीत दास, पे० स्व० विश्वजीत दास, सा०- आदिनगर, थाना- बीटुली, जिला- सिपाहीजला वेस्ट त्रिपूरा
बरामदगी :-
कार :- 01 (KIA)
गंजा :- 24 किलो ग्राम
लि नगद राशि:- 40,000 /- रुपया
सोशल मीडिया एसपी कार्यालय सहरसा