Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:ससुरालवालों ने महिला से की मारपीट:अस्पताल में भर्ती, बहू बोली-मारने के बाद फांसी लगाकर जान लेने की कोशिश की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 13, 2023

Saharsa News:ससुरालवालों ने महिला से की मारपीट:अस्पताल में भर्ती, बहू बोली-मारने के बाद फांसी लगाकर जान लेने की कोशिश की

सहरसा में शनिवार को 25 वर्षीय महिला दहेज प्रताड़ना की शिकार हो गई। ससुराल वालों पर मारपीट और फांसी लगाकर जान से मारने का आरोप लगा है। महिला फिलहाल जख्मी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि महिला को सास, ससुर और पति ने पीटा है, जिसमें महिला जख्मी हो गई। शोर होने पर पड़ोसियों द्वारा जख्मी महिला को बचाया गया औप सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नं 9 की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 
जख्मी महिला का नाम रिफत परवीन है जिसकी उम्र तकरीबन 22 साल है। लड़की का मायका नवहट्टा थाना क्षेत्र के फ़ेंकराही गांव में है। ससुराल सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव वार्ड नं 9 में है। महिला की शादी 5 फरवरी 2021 में हुई थी। उसका 2 साल का लड़का है जिसका नाम अलिसान है।


रिफत परवीन ने कहा कि दहेज और पैसों को लेकर उसके साथ ससुराल के लोग हमेशा मारपीट करते हैं। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि जख्मी महिला द्वारा अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।