Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/नहर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 9, 2023

SAHARSA/नहर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सिसई के पास मंगलवार की शाम नहर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।


मृतक की पहचान सिसई वार्ड नंबर 13 निवासी फूलो पासवान के रूप में की गई है। वह सोमवार (7 अगस्त) से लापता था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी और जांच के बाद वापस आ गई। इधर, 9 अगस्त को उसका शव सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

मृतक अधेड़ के परिजनों ने बताया कि फूलो पासवान सोमवार की शाम से ही लापता था। खोजबीन कर ही रहे थे कि इस बीच गांव के लोगों द्वारा नहर में लाश मिलने की जानकारी दी गई। 10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी इसलिए इनकी हत्या कर दी गई है।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि 8 अगस्त की शाम को सूचना मिली थी कि सिसई नहर में एक बिनो पासवान नाम के व्यक्ति की बॉडी पड़ी है। वो सोमवार से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।