Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/मारवाड़ी कॉलेज व पीजी के छात्रों के क‌ई सारे छात्रावास बना तलाब, छात्रों में बढ़ रहा है आक्रोश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 9, 2023

BIHAR/मारवाड़ी कॉलेज व पीजी के छात्रों के क‌ई सारे छात्रावास बना तलाब, छात्रों में बढ़ रहा है आक्रोश

BIHAR/भागलपुर आज चौथे दिन भी मारवाड़ी कॉलेज व पीजी के छात्रों के क‌ई सारे छात्रावास में जल जमाव की हालातें बनी हुई है। इस परेशानी को देख अंततः मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य ने पानी की समस्यायोंओं का समाधान नहीं होने के कारण हाॅस्टल में सात दिनों का छुट्टी दे दिया और कहा कि यदि कोई भी छात्र हाॅस्टल में रहता है तो कुछ भी होने पर उनकी जिम्मेदारी उन छात्रों की। जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम वर्मा ने कहा कि प्राचार्य महोदय भी अंततः हार मान लिया उनके बार-बार कहने पर भी पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया जो की दुर्भाग्य बात। 11 अगस्त से पार्ट-1 के छात्रों का सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा होने जा रही छात्रावास में कई ऐसे छात्र रह रहें हैं जिसकी परीक्षा अब वो कहां रहकर परीक्षा देंगे ? कैसे परीक्षा देंगे ? उनकी किताबें, नोट्स वगैरह पानी में बह गए अब वो कैसे पढ़ाई करेंगे ? इसकी जिम्मेदारी किसकी है काॅलेज प्रशासन की है, विश्वविद्यालय प्रशासन की है उन्हें इन सभी बातों को ध्यान में रख व शहर में मानसून आगामी कुछ दिनों तक रहने की संभावना को देखते हुए परीक्षा की तिथि कुछ समय के लिए आगे बढ़ा देनी चाहिए जो सैकड़ों छात्रों के हितों में होगी। छात्र शुभम कुमार झा, विष्णु कुमार पटेल, सौरभ सरगम, दीपांकर कुमार, अंजली, रिया कुमारी, राजा भगत व अन्य क‌ई छात्रों ने कहा कि हमलोग परीक्षा कैसे देंगे बारिश के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहें प्रत्येक दिन बारिश होने के वजह से तबियत भी खराब हो रहा इसलिए परीक्षा तिथि कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया जाय।