Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शर्मनाक... बेटी के साथ पिता करता था गंदा काम, भाई ने किया विरोध तो बेटे को ही मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 9, 2023

BIHAR:शर्मनाक... बेटी के साथ पिता करता था गंदा काम, भाई ने किया विरोध तो बेटे को ही मार डाला

कोशी लाइव/शर्मनाक... बेटी के साथ पिता करता था गंदा काम, भाई ने किया विरोध तो बेटे को ही मार डाला
राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के भगवानगंज थाने के एक गांव में बहन से अवैध संबंध का विरोध करने पर पिता ने ही 14 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के भगवानगंज थाने के एक गांव में बहन से अवैध संबंध का विरोध करने पर पिता ने ही 14 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शक ना हो इसके लिए बेटे के शव को आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका दिया था। किसी को उसपर शक न हो इसके लिए आरोपित पिता ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्याकांड का भंडाफोड़ करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वह दो वर्ष से बड़ी बेटे के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

आरोपित की पत्नी, दो बेटी व अंकित सहित तीन बेटे थे। वह मजदूरी करता था। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपित नशे का आदि है। वह डरा धमका कर बड़ी बेटी से शारीरिक संबंध बना रहा था। गत दिनों बेटे अंकित ने पिता को बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह पिता का विरोध कर रहा था।

19 जुलाई की शाम गुस्से में आकर आरोपित ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में साड़ी से उसका शव आम के एक पेड़ में लटका दिया। मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए मसौढ़ी के एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि पिता के बहन के साथ अनैतिक संबंध का विरोध करने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया था।