Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA NEWS/हथियार के बल पर नशे का कारोबार:कफ़ सिरप का कारोबार करता था तस्कर, 4847 बोतल के साथ 3 गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 12, 2023

PURNIA NEWS/हथियार के बल पर नशे का कारोबार:कफ़ सिरप का कारोबार करता था तस्कर, 4847 बोतल के साथ 3 गिरफ्तार

पूर्णिया में हथियार के बल पर तस्कर नशे का कारोबार कर रहे थे। नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग -अलग थाना क्षेत्रों से 100 एमएल की 4847 बोतल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।


डगरुआ थाना की पुलिस ने कोडीन युक्त अवैध कफ़ सिरप की 1289 बोतल और एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। शातिर तस्कर हथियार के बल पर नशे का कारोबार किया करता। वहीं जलालगढ़ थाना की पुलिस ने नशीले पदार्थों का काला कारोबार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3548 बोतल कोडे युक्त कफ सिरप मिली है।

घटना के संबंध में एसपी आमिर जावेद ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जिले से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त किए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस को अलर्ट मोड़ में रहने को कहा गया है।

 
इसी कड़ी में शुक्रवार को नशीले पदार्थों के गोरख धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी विरुद्ध करते हुए दो अलग - अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संदेह के आधार पर ये कार्रवाई करते हुए डगरुआ थाना क्षेत्र से संदेह के आधार पर एक कार से कोडीन युक्त अवैध कफ़ सिरप की 1289 बोतल और एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही जलालगढ़ थाना की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3548 बोतल कोडे युक्त कफ सिरप मिली है। इस तरह 100 एमएल की 4847 बोतल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।