Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सड़कें बारिश से जलमग्न:कई इलाकों में घर से निकलते ही मिलता घुटने भर पानी, गड्ढे से हादसे की रहती आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 12, 2023

SAHARSA/सड़कें बारिश से जलमग्न:कई इलाकों में घर से निकलते ही मिलता घुटने भर पानी, गड्ढे से हादसे की रहती आशंका

नगर निगम क्षेत्र में हल्की बारिश में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्ले तक लोग परेशान हो जाते हैं। इन दिनों पिछले तीन-चार दिनों से लगातार रुक रुककर वर्षा हो रही है और ऐसे में कई जगह जलजमाव है। पहली तस्वीर पॉलिटेक्निक ढाला से लक्ष्मीनिया चौक जाने वाली मुख्य सड़क जहां गड्ढे में पानी भरा है। वाहन चालक को पानी की वजह से गड्ढे का अंदाजा नहीं रहता और घटना हो जाती है।


दूसरी तस्वीर इस्लामियां चौक जहां घर से निकलते ही लोगों को घुटने भर पानी का सामना करना पड़ता है। तीसरी तस्वीर संजीव झा पथ की है। भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव झा के नाम से पथ है और उनकी पत्नि सहरसा नगर निगम की मेयर है। इस सड़क पर भी जलजमाव की स्थिति है।


जलजमाव के कारण कई बार अप्रिय घटना घट चुकी

स्थानीय राघवेन्द्र कुमार रवि ने कहा कि पॉलिटेक्निक ढाला से पूरब लक्ष्मीनियां चौक डुमरेल वार्ड-26 का मेन रोड है। यहां जलजमाव की भारी समस्या है। कई बार यहां अप्रिय घटना घट चुकी है।लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय अमित कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या है जलजमाव। हल्की भी बारिश अगर होती है तो पूरे इलाके में पानी भर जाता है। घर से निकलना मुश्किल हो गया। बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।

नगर निगम के उप मेयर गुड्डू हयात के अनुसार वित्तीय प्रभार की वजह से दिक्कत हो रही है। अभी तक वित्तीय प्रभार नगर निगम को नहीं मिला है। जल निकासी का काम हो रहा है। वित्तीय प्रभार मिलते ही नगर निगम क्षेत्र में काम शुरू हो जाएगा। जलजमाव को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार है।