Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार प्रेमी संग दो बच्चों की मां फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 8, 2023

MADHEPURA/ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार प्रेमी संग दो बच्चों की मां फरार

Kosilive Madhepura News/
चौसा | शादीशुदा दो बच्चे की मां को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते प्यार हुआ। और एक दिन मौका देखकर प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद पति ने प्रेमी सहित दो पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। चंद्रसूरी टोला निवासी अमित कुमार गुप्ता ने चौसा थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी का सीतामढ़ी जिले के डुमरा थानाक्षेत्र निवासी एक युवक ने अपहरण कर लिया है। पत्नी के साथ-साथ एक बच्चे को भी अपने साथ ले गया है। अमित कुमार गुप्ता की शादी पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय में हुई थी। दंपती को दो बच्चे हैं। एक की उम्र 4 साल और दूसरे की 2 साल। डेढ़ साल पहले मुस्कान ने ऑनलाइन लूडो खेलना शुरू किया। इसी क्रम में उसे सीतामढ़ी निवासी युवक मिला। जल्द ही उसने अपने लूडो पार्टनर की लाइफ पार्टनर बनने की ठान ली और छोटे बेटे लेकर फरार हो गई। आवेदन में बताया गया है कि वह रविवार शाम 4 बजे से ही वह फरार है।