कोशी लाइव/ग्वालपाड़ा | ग्वालपाड़ा बाजार से बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। चौसा थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम कुमार ने इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि गत सोमवार को वह बहन को मधेपुरा से परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। इसी क्रम में बारिश होने के कारण ग्वालपाड़ा बाजार में गौरब होटल के निकट बाइक खड़ी कर नाश्ता करने लगा। वापस आने पर बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना ग्वालपाड़ा थाना को दी गई। थानाध्यक्ष विजय पासवान के द्वारा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया की जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।