Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/हत्या, लूट, रंगदारी से आतंक मचाने वाला कुख्यात रणवीर यादव गिरफ्तार; सिर पर 50 हजार का था इनाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 10, 2023

BIHAR/हत्या, लूट, रंगदारी से आतंक मचाने वाला कुख्यात रणवीर यादव गिरफ्तार; सिर पर 50 हजार का था इनाम

बिहार के खगड़िया से कुख्यात रणवीर यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। रणवीर यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। वह हत्या, लूट, रंगदारी जैसे गंभीर अपराध के एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरारी काट रहा था। जिला पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर बुधवार देर रात उसे दो अन्य साथियों के साथ दबोच लिया। आरोपियों के कबेज् से दो देसी कट्टा, पांच कारतूस समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।


कुख्यात रणवीर यादव मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला है। वह खगड़िया जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। वहीं अन्य दो सहयोगी गिरफ्तार बदमाशों में मधेपुरा जिले के चौसा थानान्तर्गत फुलौत गांव निवासी लालू यादव और मोहम्मद जावेद बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच कारतूस, तीन मोबाइल और एक लाल रंग की कार पुलिस द्वारा जब्त की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोसी के दियारा इलाके में पानी आ जाने के कारण रणवीर यादव अपने सहयोगियों के साथ गाड़ी से सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहा था। इसी बीच मानसी थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने कार्रवाई कर हथियार सहित उसे गिरफ्तार कर लिया। मानसी थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनभर में रणवीर यादव आरोपी है। इधर सदर एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध आसपास के दूसरे जिले में भी दर्ज मामले का पता लगाया जा रहा है।