Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:आरक्षी अधीक्षक अमितेश ने 51 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 9, 2023

KHAGARIA:आरक्षी अधीक्षक अमितेश ने 51 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

आरक्षी अधीक्षक अमितेश ने 51 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित 

नगर थाना के दारोगा रणवीर कुमार राजन एवं सीमा कुमारी भी हुए  सम्मानित

कांडों के निष्पादन में तत्परता दिखाने पर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों का बढ़ाया हौसला 

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया (बिहार)। पुलिस पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने को लेकर आरक्षी अधीक्षक अमितेश ने माह जुलाई में कांडों के निष्पादन में तत्परता दिखाते हुए अधिक से अधिक कांडों को निष्पादित करने वाले ज़िले के कुल 51 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, जिनमें प्रमुख हैं महेशखुंट के कमल किशोर सिंह, सुमित कुमार, मनोज कुमार, मुशीर आलम, राम स्वार्थ पासवान, राजीव कुमार रंजन 2, राजीव कुमार रंजन, नन्द किशोर, सिंटू कुमार, जय प्रकाश राम, अजय कुमार सिंह, लाल बिहारी यादव, सीमा कुमारी, रणवीर कुमार राजन, अमरेश कुमार, दीपक कुमार, अमलेश कुमार, सरिता कुमारी प्रसाद, नीरज कुमार, धर्मेन्द्र पाल, शिव कुमार यादव, रणधीर कुमार, दीपक कुमार शर्मा, संजय कुमार विश्वास, अकरम खां, गोपाल प्रसाद, फैसल अंसारी, आशुतोष कुमार, महानंद चौधरी, राजीव रंजन, अभिजीत कुमार, चंदन कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार, मोहम्मद इस्माईल, नगीना प्रसाद, सुनील कुमार मंडल, सुरेन्द्र महतो, सुभाष चन्द्र यादव, कृष्ण कुमार सिंह, धर्मराज पाल, लक्ष्मी चौधरी, कमल कुमार, महेश प्रसाद सिंह, सरोज कुमार राजेश कुमार, बिक्रम सिंह, श्याम बाबू राम, बसावन राम, अजय कुमार सिंह तथा एस एम अख़्तर।
सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस रणवीर कुमार राजन (2009) बैच) चौथम थाना में लगभग दो ढ़ाई साल तक सेवा देने के बाद विगत सितम्बर से नगर थाना, खगड़िया में सेवारत हैं। सीमा कुमारी (2018 बैच) बेगुसराय में पीएसआई के रूप में एक वर्ष तक सेवा देने के बाद विगत अप्रैल 2023 से  खगड़िया नगर थाना में सेवा दे रही हैं। फिलहाल नगर थाना, खगड़िया में महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी हैं। इन्होंने जुलाई माह में 09 केशों का निष्पादन किया। एक भेंट में सीमा कुमारी ने कहा महिलाओं से सम्बन्धित पांच , छह केश आ ही जाता है।