जिले के पलासी थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने पिस्टल के साथ फिल्मी स्टाइल में वीडियो को सूट किया ओर इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पलासी थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर एक युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवक की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के सहदपुर निवासी राधेश्याम मंडल के पुत्र अक्षय मंडल के रूप में की गई है। इस बाबत जब हमने पलासी थानाअध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें लोगों ने फोन पर दी थी। जिसके बाद उनके द्वारा वीडियो की तहकीकात कर थाना क्षेत्र के सहदपुर गांव निवासी अक्षय मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह के कार्यालय से रविवार की देर संध्या 8:30 बजे के करीब प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से पलासी थाना क्षेत्र में एक युवक के द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पलासी थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर पलासी थाना में उक्त संबंध में कांड दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।