Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA/शख्स से 1 लाख की लूट:बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, कटिहार का रहने वाले है पीड़ित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 28, 2023

PURNIA/शख्स से 1 लाख की लूट:बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, कटिहार का रहने वाले है पीड़ित

घटना के बाद जुटे लोग।
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से कलेक्शन के करीब एक लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने युवक का पीछा किया। Iघटना रविवार देर रात की है। इसके बाद पीछे से उसके गले पर हमला कर कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक युवक कटिहार के कॉस्मेटिक व्यवसाई के बेचे गए प्रोडक्ट के रुपए का कलेक्शन कर कुर्साकाटा से कटिहार लौट रहा था, कि तभी घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जलालगढ़ फ्लाई ओवर से लगे पीसीएल ऑफिस के करीब 10 बजे की है। वहीं कलेक्शन के रुपए लेकर आ रहे युवक की पहचान धीरज चौहान के रूप में हुई है। जो कटिहार का रहने वाला है।

 
घटना के संबंध में पीड़ित धीरज ने बताया कि वह देर शाम कुर्साकाटा में बेचे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के कलेक्शन के रुपए लेकर कटिहार लौट रहा था। कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए जलालगढ़ फ्लाई ओवर से लगे पीसीएल ऑफिस के करीब आए पीछे से गले पर वार किया और फिर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

समूचे घटनाक्रम से सहमे यूवक ने स्थानीय जलालगढ़ थाना में आवेदन किया है। वहीं घटना के संबंध में जलालगढ़ थानाध्यक्षराजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित राजेश चौहान की ओर से घटना को लेकर लिखित शिकायत दी गई है। मामले की छानबीन चल रही है।