मृतक का फाइल फोटो
पूर्णिया में बीती रात से गुमशुदा मक्का व्यवसाई की लाश मिली है। व्यवसाई का शव शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतदोभ के समीप बने कलवर्ट के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला। व्यवसाई के गले में मोबाइल चार्जर का वायर लपेटा हुआ मिला है। साथ ही सर के पीछे चोट के गहरे निशान हैं।
परिजनों का कहना है कि मक्का व्यवसाई पर पीछे से पहले हमला किया गया है। इसके बाद मोबाइल डाटा केवल से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर मक्का व्यवसाई और उसकी बाइक को पानी में फेंक दिया गया है।
मृतक के शव को पानी से निकालते लोग
मृतक के शव को पानी से निकालते लोग
वहीं मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के सतदोभ आगाटोला के वार्ड 43 निवासी 44 वर्षीय विनय जयसवाल के रूप में हुई है। विनय मूल रूप से वैशाली जिले के महनार के सरमसपुर गांव के रहने वाले थे। इनके माता पिता और बाकी परिवार वाले जहां महनार में रहते थे। तो वहीं विनय अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ आगाटोला इलाके में रहता था। विनय गुलाबबाग मंडी में मक्का खरीद बिक्री का काम करता था।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन मनोहर और जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजेविनय से उनकी पत्नी की बात फोन पर हुई थी। इसके बाद जब काफी रात हो जाने के बाद भी विनय घर नहीं पहुंचे तो दोबारा से फोन किया गया। मगर विनय का फोन इसके बाद बंद आता रहा। सुबह घर वालों ने विनय की खोजबीन शुरू की। जिसके कुछ ही देर बाद सतदोभ के समीप बने कलवर्ट के नीचे पानी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जब वे पास गए तो ये डेडबॉडी विनय की ही थी। जिसके बाद पुलिस को समूचे घटनाक्रम की सूचना दी गई।
परिजनों का कहना है कि विनय की जमीनी लेनदेन में हत्या की गई है। विनय पिछले 1 साल से गुलाबबग में मक्का व्यवसायी का काम कर रहा था। साथ ही जमीन की लेनदेन का काम भी साइड से किया करता था। विनय की हत्या की वजह भी जमीनी लेनदेन और इससे जुड़े रुपए ही हैं। विनय की हत्या से पहले सर पर पीछे से हमला किया गया है। इसके बाद मोबाइल चार्ज के मोबाइल डाटा केवल से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव और उसकी बाइक को क्लवर्ट के नीचे से होकर गुजरने वाली पानी में फेंक दिया गया है।
व्यवसाई के गले में डाटा केवल वायर लपेटा हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की कर रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।