बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि लालू जब मुख्यमंत्री थे तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एसडीपीओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव लंबे समय के बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गृह जिले गोपालगंज पहुंचे हैं। मंगलवार लालू ने प्रसिद्ध थावे मंदिर के दर्शन भी किया। लालू के थावे मंदिरन में दर्शन करने के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, लालू जब थावे मंदिर पहुंच तो उस वक्त हल्की बारिश हो रही थी। इस दौरान हथुवा डीएसपी ने लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखाई दिए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है।
राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि लालू जब मुख्यमंत्री थे तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एसडीपीओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखायेंगे?
वहीं बीजेपी बिहार ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में अपराधी पिस्तौल लेकर और पुलिस कप्तान छाता लेकर घूम रहे हैं। कभी अधिकारियों से खैनी रगड़वाने वाले लालू जी के पीछे DSP रैंक का अधिकारी छाता लेकर घूम रहा है। पैरोल पर बाहर निकले लालू प्रसाद जी को VVIP ट्रीटमेंट देने में महाठगबंधन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोचिए जब जनता के सेवक छाता ढोने में लग जाएं तो आमजन की क्या हालत होगी?