Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Police: जिस थाने में कर रहे थे ड्यूटी उसी के हाजत में बंद हुए 4 पुलिसकर्मी, SP गौरव मंगला ने की कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 7, 2023

Bihar Police: जिस थाने में कर रहे थे ड्यूटी उसी के हाजत में बंद हुए 4 पुलिसकर्मी, SP गौरव मंगला ने की कार्रवाई

छपरा: बिहार के छपरा में एसपी ने ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते चार पुलिस कर्मियों को रंगेहाथों पकड़ लिया, जिसके बाद सबको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक एएसआई और 2 सिपाही और एक ड्राइवर शामिल है। जानकारी के अनुसार, छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली करते एक महिला एएसआई, दो पुलिस के जवान और एक सैप के जवान सहित चार पुलिस कर्मियों को अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सभी पुलिसकर्मियों के अवैध वसुली करते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मुफ्फसिल के भूतहा ढाला के पास करवाई की गई है।

अवैध वसूली करने वाले चारों पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी गौरव मंगला ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारी /कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें मुफ्फसिल थाना की पुलिस गश्ती टीम बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर को रोककर अवैध वसूली करते हुए दिख रही है। वीडियो क्लीप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होने पर उक्त गश्ती टीम के सभी सदस्यों पर प्राथमिकि दर्ज करते हुए निलंबित किया गया है।


इन पर हुई है कार्रवाई

इनके नाम है एएसआई प्रतिमा कुमारी, सैप चालक / 5254 घरभरण राम, BSAP सिपाही/ 198 खेम चन्द कुमार और BSAP सिपाही/ 72 हरेन्द्र राय है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 615/23, दिनांक 06.08.2023, धारा 384/385/34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने कहा है कि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा अवैध वसूली, रिश्वतखोरी आदि का वीडियो-ऑडियो साक्ष्य उपलब्ध होने पर सीधे पुलिस अधीक्षक, सारण के मोबाइल नंबर- 9431822989 पर प्रेषित कर सकते हैं। सबूत देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा, ऐसा एसपी ने दावा किया है।