Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से 2 लोगों की मौत, दो बच्चे झुलसे,गुस्साए लोगों ने किया NH जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 7, 2023

MADHEPURA:मधेपुरा में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से 2 लोगों की मौत, दो बच्चे झुलसे,गुस्साए लोगों ने किया NH जाम

कोशी लाइव/मधेपुरा में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से 2 लोगों की मौत, दो बच्चे झुलसे; मौत, दो बच्चे झुलसे; गुस्साए लोगों ने किया NH जाम
मधेपुरा जिले के बैहरी पंचायत के बुढ़ावे में सोमवार की अहले सुबह हाई टेंशन तार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 चार घंटे तक जाम कर दिया।
मधेपुरा में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से 2 लोगों की मौत, दो बच्चे झुलसे; गुस्साए लोगों ने किया NH जाम
Malay Ojha हिन्दुस्तान , मधेपुरा
Mon, 7 Aug 2023 8:13 PM
मधेपुरा जिले के बैहरी पंचायत के बुढ़ावे में सोमवार की अहले सुबह हाई टेंशन तार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे जख्मी हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 जाम कर लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच गयी और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने लोगों को समझाया और उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह अचानक ऊपर से गुजरी हाई टेंशन तार के टूट कर गिरने से सभी के घरों में आग लग गयी। आग लगने से घबराकर लोग अपने घर से निकल कर भागने लगे। इसी के दौरान दो लोग बुढ़ावे वार्ड 13 निवासी बैजनाथ ऋषिदेव का पुत्र बादल ऋषिदेव (25) और रघुनी राम का पुत्र शिबू राम (50) के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे बिजली ऋषिदेव का पुत्र बलराम कुमार (12) और कबियाही चौराहा निवासी रामचंद्र ऋषिदेव की पुत्री सोनिका कुमारी (12) जख्मी हो गयी।

वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया बताया कि बिजली का तार टूटने से हादसा हुआ है। मृतकों के परिजनों को चार- चार लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। एचटी लाइन में करीब पांच महीने पहले ही नया तार लगाया गया है।
l