कोशी लाइव/बिहार:
औरंगाबाद में 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों धराए थानाध्यक्ष
औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ निगरानी के हत्थे चढ़ गए. यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह की गई मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के एक मामले में पांच आरोपितों में तीन आरोपितों को अनुसंधान का फायदा पहुंचाने यानी केस से बाहर निकालने के एवज में थानाध्यक्ष ने आरोपितों से 20 हजार की मांग की थी. यह मामला निगरानी विभाग पहुंचा और पूरी तैयारी के साथ थानाध्यक्ष को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. बड़ी बात यह है कि आनंद कुमार गुप्ता लेनदेन के मामले में अक्सर चर्चा में रहते थे. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. उन्हें पटना ले जाया जाएगा.हमीद नगर गांव के सनोज कुमार ने निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.