Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME: जदयू नेता के घर छापेमारी...विदेशी करेंसी बरामद:345 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कई हथियार-कारतूस मिले, पुलिस देख फरार हुआ मो. मुबारक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 10, 2023

BIHAR CRIME: जदयू नेता के घर छापेमारी...विदेशी करेंसी बरामद:345 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कई हथियार-कारतूस मिले, पुलिस देख फरार हुआ मो. मुबारक

फारबिसगंज थाना की पुलिस ने छापेमारी में 15 हजार रुपए म्यानमार करेंसी, 345 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कट्टा, एक पिस्टल, बंदुक, 13 कारतूस और 11 खोखा बरामद किया है। साथ ही मो. राजा को गिरफ्तार किया है। जो नाबालिग है। पुलिस ने एक कार भी जब्त किया है, जिसपर जदयू का लोगो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है।
 
नाबालिग के घर में पुलिस ने की छापेमारी

बुधवार शाम एसपी कार्यालय से जानकारी दी गई कि पुलिस ने डाक हरिपुर गांव वार्ड-1 में मो. राजा पिता मो. अकील के घर पर छापेमारी की। घर व वाहन की तलाशी में एक लोडेड पिस्टल, कट्टा, बन्दुक, कारतूस और खोखा बरामद किया है। इसके अलावा 345 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बोतल विदेशी शराब, तीन मोबाइल, दो सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, म्यानमार की करेंसी, दो बाइक, एक स्पोर्ट्स कार व अन्य कागजात के साथ मोहम्मद राजा नाम के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद राजा से पुलिस मजिस्ट्रेट संजीव कुमार, सीओ फारबिसगंज के मौजूदगी में पूछताछ कर रही है।