Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: निकाह BDO से और इश्क बहनोई से; अफसर को धोखा देकर भागी पत्नी की दास्तान थाने तक पहुंची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 10, 2023

Bihar News: निकाह BDO से और इश्क बहनोई से; अफसर को धोखा देकर भागी पत्नी की दास्तान थाने तक पहुंची

Kosilive Bihar Crime News: बिहार में एक बीडीओ की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते पति को धमकी भी दे गई. घटना सीतामढ़ी जिले की है जिसकी शिकायत बीडीओ ने नानपुर थाने में कराई है. जिसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी अपने बहनोई के साथ भाग गई. 


अब बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी छानबीन शुरू कर दी है.  घटना 5 अगस्त की बताई जा रही है. जहां घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति और परिजनों ने महिला को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और बहनोई के संग फरार हो गई. 

बता दें की बीडीओ ने बताया कि शाम सात बजे 5 अगस्त को जब वह प्रखंड कार्यालय से अपने आवास पर पहुंचा तो उसकी पत्नी का बहनोई मो. निजाम वहां मौजूद था. निजाम वैशाली जिले का रहनेवाला है और तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी निजाम के साथ जाने का प्लान बना चुकी है. पत्नी ने बहनोई के साथ जाने की बात भी उसे बताई जिसके बाद उसने उसे खूब समझाया. परिवार के अन्य सदस्य भी पत्नी को समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानी. 

बीडीओ ने थाने में बताया कि उनकी पत्नी को जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वह आग बबूला हो गई. फिर दोनों ने उसे खूब गालियां दी और मारपीट भी की. बीडीओ ने थाने में दर्ज मामले में बताया है कि पत्नी साथ में कीमती आभूषण भी ले गई है. पुलिस अब मामले की जांच  में जुटी है.