Kosi Live-कोशी लाइव Bigg Boss Finale Voting: बिग बॉस की विनर बनेंगी बिहार की बेटी मनीषा रानी? एल्विश यादव और फुकरा इंसान से कड़ी टक्कर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 12, 2023

Bigg Boss Finale Voting: बिग बॉस की विनर बनेंगी बिहार की बेटी मनीषा रानी? एल्विश यादव और फुकरा इंसान से कड़ी टक्कर

Bigg Boss Finale Voting: बिग बॉस की विनर बनेंगी बिहार की बेटी मनीषा रानी? एल्विश यादव और फुकरा इंसान से कड़ी टक्कर

बिग बॉस ओटीटी सीजन- 2 का फिनाले 14 अगस्त को है।अब सिर्फ दो ही दिन बचे हैं। और फिर पता चल जाएगा कि बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर कौन है। इस रेस में सबसे आगे एल्विस यादव और फुकरा इंसान चल रहे हैं। जिनके फैंस सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट को जिताने के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों कंटेस्टेंट को बिहार बेटी मनीषा रानी से भी कड़ी टक्कर मिलती नजर आ रही है। और मनीषा रानी बिग बॉस के पॉपुलैरिटी चार्ट में नंबर-3 पर काबिज है। उनके बाद पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे हैं। मनीषा रानी को अंडरडॉग प्लेयर माना जा रहा। सोशल मीडिया पर मनीषा रानी के बिग बॉस जीतने की अटकलें भी तेज हो गई है। 

कौन हैं मनीषा रानी?

बिग बॉस में मनीषा रानी का हंसी-मजाक वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बिग बॉस में अबतक का सफर उन्होने अपने दम पर पूरा किया है। बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी इससे पहले डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' नजर आ चुकी है। द कपिल शर्मा शो में मनीषा राय दिखी थीं और कार्ति आर्यन के साथ फ्लर्ट करती दिखी थी। वैसे मनीषा को पॉपुलैरिटी अपनी टिक-टॉक वीडियोज से मिली थी। वो भोजपुरी भाषा में मजेदार वीडियो बनाती हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। मनीषा के इंस्टा अकांउट के 4.6 मिलियन फॉलोअर हैं। मनीषा को बचपन से डांस का शौक था। जिसे उन्होने करियर के तौर पर भी चुना। मनीषा रानी ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। 

मनीषा की बढ़ी फैन फॉलोइंग

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के टॉप 5 में जगह बनाने पर मनीषा रानी के फैन और बढ़ गए हैं। और बिहार के लोग उन्हें जमकर वोट भी कर रहे हैं। और लोगों से सोशल मीडिया पर अपील भी कर रहे हैं। हालांकि अगर बिग बॉस में वोटिंग लिस्ट की बात करें तो सबसे आगे एल्विश यादव चल रहे हैं। जिन्होने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्हें अब तक 2.5 मिलियन वोट मिले हैं। हालांकि अभी भी दो दिन बाकी हैं। 14 अगस्त को रात 9 बजे के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विनर का ऐलान हो जाएगा।