सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत कसहा गांव वार्ड-1 में करंट लगने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मृतका त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के कसहा वार्ड-1 निवासी कैलू राम की बेटी 21 वर्षीय सोनी कुमारी है। मृतका एक भाई और तीन बहनों में दूसरी थी। मृतका सोनी कुमारी ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। बीए पार्ट वन में एडमिशन करवाने वाली थी।
लोहे के सरिए में बिजली प्रवाहित होने लगी
मृतका के पिता कैलू राम ने कहा कहा कि मेरी बेटी सोनी कुमारी घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच आंगन में लोहे के सरिए में बिजली प्रवाहित हो गई। जिसकी संपर्क में आने से मेरी बेटी की करंट से मौत हो गई। जख्मी बेटी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। वहीं, चिकित्सक ने घटना की जानकारी त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
मृतका के पिता ने कहा बिजली के पोल में शार्ट-सर्किट से तार झुंक गया था। जिसके कारण विधुत प्रवाहित हो गया। त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि करंट से एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।