Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में यूपी की डांसर से गैंगरेप, पटना रेफर:लकड़ी गोदाम में ले जाकर 15 लड़कों ने की दरिंदगी; एक भी गिरफ्तारी नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 25, 2023

बिहार में यूपी की डांसर से गैंगरेप, पटना रेफर:लकड़ी गोदाम में ले जाकर 15 लड़कों ने की दरिंदगी; एक भी गिरफ्तारी नहीं

कोशी लाइव/बिहार में यूपी की डांसर (25) से गैंगरेप हुआ है। छपरा में शनिवार को 15 लड़कों ने लकड़ी के गोदाम में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। रविवार को लड़की को मढौरा स्वास्थ्य केंद्र् में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक है। लड़की ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है। अस्पताल में उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। घटना मशरख थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।

 
दोस्तों ने बताई पूरी कहानी...यूपी जाने का बोल कर निकली थी

सदर अस्पताल में पीड़िता के साथ काम करने वाली दो डांसर ने बताया कि पीड़िता मशरख थाना क्षेत्र में 1 साल से ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। कुछ दिन पहले उसे ऑर्केस्ट्रा की मालिकन ने 10 हजार रुपए में दूसरे ऑर्केस्ट्रा वाले को बेच दिया था। 3 दिन पहले वह अपने घर जा रही थी। उसने कहा था कि वो अपने घर गोंडा जा रही है, लेकिन वह घर न जाकर मशरख में ही रह गई। शनिवार रात उसे शराब पीलाकर करीब 15 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

 

सोमवार को पुलिस ने दर्ज किया केस...एक भी गिरफ्तारी नहीं

रविवार को गंभीर स्थिति में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होने पर सोमवार को छपरा सदर अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया। सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि मशरख थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद मशरख थाना में सोमवार के देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही।