सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल व पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. अंशुमन पाण्डेय ने शनिवार को सोन नदी के बीच मुख्य धारा में उत्तर कोयल सोन व सरस्वती नदी के संगम पर स्थापित बाबा दशशिशा नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। आचार्य पुरुषोत्तम पाठक ने दोनों न्यायाधीश को पूजा अर्चना कराई। बान्दु गांव से करीब आधा किलोमीटर दक्षिण में बिहार झारखण्ड के सीमा पर सोन नदी के मध्य धारा में विशाल शिला खण्ड पर बने चबूतरे पर शिवलिंग विराजमान हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने कहा कि इस स्थान की चर्चा कई धर्म ग्रंथों में भी है।
न्यायाधीश के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। सुरक्षा को लेकर कैमूर पहाड़ी से लेकर सोन नदी तक चारों तरफ पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। दोनों न्यायाधीश सोन नदी में नाव से गए। सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण लगभग 200 मीटर तक पानी में पैदल चलकर बाबा दशशिशा नाथ महादेव के स्थान तक पहुंचे और घंटों विधि-विधान से पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर नौहट्टा राजकीय अस्पताल द्वारा प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू रंजन के देखरेख स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. राजीव रंजन जयंत कुमार निशा कुमारी उपस्थित थी।
राकेश कुमार पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोली पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ अंशुमन पाण्डेय और रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा, एएसपी सीओ राम प्रवेश राम, नौहट्टा थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, चुटिया थानाध्यक्ष मंगल सिंह, अवर निरीक्षक निखिल राय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि साबिर अंसारी, नितेश पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, रामनारायण पाण्डेय, विद्यार्थी पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, श्रीकांत कुमार, बबलू चौधरी, बेसलाल चौधरी, अजित पाण्डेय, प्रदीप चौधरी, नितेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।