सहरसा में मंगलवार को बीएड की छात्रा पर नशे में धुत्त मनचलों ने गर्म चाय फेंक कर मारपीट की और गाली-गलौज भी किया। छात्रा ने देर शाम तक सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा कि छात्रा कॉलेज से क्लास कर ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सदर थाना सदर थाना क्षेत्र के साहपुर टोली चौक पर मनचलों ने घटना को अंजाम दिया। जब छात्रा ने पूछा कि चाय क्यों फेंकी तो मनचलों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद छात्रा ने पिता को फोन कर बुलाया। जब पिता पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया।
ई-रिक्शा से चाय की दुकान पर उतरी थी
पीड़िता ने कहा कि ई-रिक्शा से मैं चाय की दुकान पर उतरी थी। इसी दौरान साहपुर के करण कुमार राज ने गर्म चाय फेंका। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।एसआई सह प्रभारी थाना अध्य्क्ष ब्रजेश सिंह चौहान ने कहा कि बीएड की छात्रा ने अपने साथ हुए मारपीट से संबंधित एक आवेदन दिया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।