Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/स्कूल में लटकी मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप: परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- बेटे का मर्डर किया फिर फंदे से लटकाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 31, 2023

KHAGARIA/स्कूल में लटकी मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप: परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- बेटे का मर्डर किया फिर फंदे से लटकाया

सरकारी विद्यालय से युवक का शव मिलने से हड़कंप।
पुर्णिया के अमौर प्रखंड स्थित सरकारी विद्यालय से एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। युवक का शव विद्यालय की कक्षा में मौजूद खिड़की से संदेहास्पद स्थिति में लटकता मिला। घटना अमौर थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय की है। मृतक की पहचान बेलगच्छी गांव के किशन लाल चौधरी के बेटे रॉकी कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने जमीनी विवाद में आपसी रंजिश में बेटे की हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया, जिससे हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

 
शव को स्कूल की खिड़की से लटकाया

बताया जा रहा कि आज सुबह जब बच्चे स्कूल आए तो उन्होंने खिड़की से लटकता शव देखा। शव देखकर बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अमौर पुलिस को दी। वही, मृतक की मां का आरोप है कि पिछले जनवरी से पड़ोसी से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में भी लंबित है। इसी को लेकर उनके पड़ोसी ने उनके बेटे को गायब किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को स्कूल की खिड़की से लटका दिया।

गांव में पसरा मातम

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वही, इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा है।

विद्यालय में हुई इस प्रकार की घटना से विद्यालय के शिक्षक और छात्र काफी आशंकित है। लोगों को अब तक ये नहीं समझ आ रहा कि आखिरकार इस तरह की घटना वहां पर कैसे हुई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में नाइट गार्ड की बहाली हो, जिससे विद्यालय में सुरक्षा बनी रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो पाए। वही, मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है।