Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या: दो महीने बाद होनी थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 31, 2023

KHAGARIA/युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या: दो महीने बाद होनी थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया शहर में किराए के मकाने में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने साेमवार को अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतका के परिजनों ने उसे अचेतावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी प्रकाश कुमार की पुत्री रूचिका राज के रूप में हुई है। मृतका अपनी मां, बहन और भाई के साथ शहर के चित्रगुप्त नगर के उत्सव पैलेस के पास किराए के मकान में रहती थी।

मृतका की छोटी बहन ने बताया कि जब घटना हुई तो घर में कोई था। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। हमलोग जब घर पहुंचे तो देखा की वह फंदे पर लटकी हुई है। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। मौत के बाद उसकी मां और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।


दो महीने बाद होनी थी शादी

बताया जाता है कि युवती की शादी तय हो गई थी। 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारी में परिवार के लोग जुटे थे। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजन भी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

मामले में चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष महानंद चौधरी ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है।