Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2026

सहरसा में पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा में पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा। कनरिया थाना पुलिस ने Preventive Policing के तहत कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद सादा उर्फ बिलायती सादा, पिता-स्व. सैनी सादा, निवासी खर्रा वार्ड नंबर-08, थाना कनरिया, जिला सहरसा तथा ध्रुव कुमार, पिता-उमेश चौधरी, निवासी दह वार्ड नंबर-11, थाना कनरिया, जिला सहरसा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और किसी संभावित आपराधिक घटना को रोकने के उद्देश्य से Preventive Policing के तहत कार्रवाई की गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से एक देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।