Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:साली को ब्लैकमेल कर गंदा काम करता था युवक, पेशान लड़की ने की खुदकुशी; ऐसा खुला राज-जीजा गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 7, 2023

BIHAR:साली को ब्लैकमेल कर गंदा काम करता था युवक, पेशान लड़की ने की खुदकुशी; ऐसा खुला राज-जीजा गिरफ्तार

बिहार के नवादा में एक युवती द्वारा खुदकुशी किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उस लड़की को ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। वारदात नेमदारगंज थाना क्षेत्र में हुई। गिराफ्तार जीजा से जेल भेज दिया गया है।

लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। धोखे से उसने इसका वीडियो, फोटो भी बना लिया जिससे दिखाकर वह बार-बार लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। तंग आकर लड़की ने सुसाइड कर लिया उसके बाद भी आरोपी ससुराल आता जाता था।

पुलिस को उस पर शक हो गया। छानबीन में पता चला के आरोपी युवक का लड़की से प्रेम संबंध था। यह भी पता चला कि आरोपी उस लड़की को अक्सर घर से बाहर ले जाता था। इसके आधार पर पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।