Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शादी में आए मनचले ने दुल्हन की नाबालिग बहन से किया रेप, तीन लड़के दे रहे थे पहरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 7, 2023

BIHAR:शादी में आए मनचले ने दुल्हन की नाबालिग बहन से किया रेप, तीन लड़के दे रहे थे पहरा

बिहार के पश्चिम चंपारण में शादी में आए एक मनचले ने दुह्लन की बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। जब वह नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना रहा था तब उसके साथ आए तीन लड़के पहरा दे रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों लड़के फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान सिसई गाँव निवासी यासिफ अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपित को गाँव से ही किसी दूसरे के घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

घर से कुछ दूरी पर रेप

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने खुलासा किया है कि नाबालिग की बहन की शादी में वह अपने परिवार के साथ आया था। उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपने तीन दोस्तो को साथ मिलाया। आरोपित रिजवान नाबालिग को बुलाकर घर से बाहर ले गया। घर से कुछ दूरी पर अमजद व थारू पहरा दे रहे थे और यासिफ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।शीघ्र ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दुष्कर्म मामले में पिता ने दर्ज कराई है एफआईआर

नाबालिग दुष्कर्म मामले में पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।इसमे सिसई गाँव के यासिफ अंसारी समेत मो रिजवान,अमजद अंसारी व थारू अंसारी को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना के आरोपित को जेल भेजते हुए अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।सभी फरार हैं।