टीएनबी कॉलेज के अश्विनी पूर्वी छात्रावास में बीते कई सप्ताह से वहां लगे कैंट खराब रहने की वजह से वहां के छात्रों को शुद्ध पानी की भारी समस्या हो रही थी जिस बात की जानकारी वहां रह रहे छात्रों ने जन अधिकार छात्र परिषद के नेताओं को दी। मौके पर पहुंच जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम बर्मा टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु यादव ने छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वहां के प्रभारी प्राचार्य एसएन पांडे से मिलकर छात्रों की समस्याओं को लिखित रूप में बताया। बजरंग भगत ने प्रभारी प्राचार्य से कहा छात्रों को शुद्ध पेयजल छात्रावास में नहीं मिल पाना यह कॉलेज के लिए दुर्भाग्य की बात है, भागलपुर विश्वविद्यालय के इतने बड़े कॉलेज होते हुए यहां की छात्रावास में कई दिनों से कैंट खराब है लेकिन आपके छात्रावास अधीक्षक को इस बात की जानकारियां ही नहीं है जो कहीं ना कहीं उनके कार्य को साबित करता है कि वह कितने अच्छे रूप से अपना कार्य कर रहे हैं। वही विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम वर्मा व टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु यादव ने कहा कल तक छात्रावास में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नहीं हो पाई तो हम लोग चुप रहने वाले में से नहीं है इस बात को ध्यान में रखें कॉलेज प्रशासन छात्रों की इतनी बड़ी समस्याओं को इतने दिनों से नजरअंदाज करना कॉलेज प्रशासन के कार्य करने की लचीलापन को साबित कर रहे। प्रभारी प्राचार्य एसएन पांडे ने कहां की हमें इस बात की जानकारियां नहीं थी आज जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने हमें इस बात की जानकारियां दी उसके बाद हमने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रावास सहायक अधीक्षक को इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का आदेश दिए 1 से 2 दिन में ठीक होने की पूरी संभावना है। मौके पर शुभम झा, नमन, सौरभ, उमाशंकर व दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
*टीएनबी काॅलेज के पूर्वी छात्रावास में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग : बजरंग*