Kosi Live-कोशी लाइव Viral News: प्रेमी के साथ घर से भागी बेटी तो परिजनों ने छपवाए शोक संदेश, रखा मृत्यु भोज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 6, 2023

Viral News: प्रेमी के साथ घर से भागी बेटी तो परिजनों ने छपवाए शोक संदेश, रखा मृत्यु भोज

Viral News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ घर से भागी युवती के परिजनों ने ऐसा कदम उठाया, जिसको देखकर हर कोई हैरान है.

दरअसल, युवती के इस कदम से क्षुब्ध परिजनों ने उसको मरा मानकर उसके नाम का शोक संदेश छपवा लिया ब्रह्मभोज के लिए रिश्तेदारों को बुलवा भेजा. जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा में एक युवती अपनी ही जाति के एक युवक के साथ भाग गई. परिजनों ने जब पुलिस में इसकी शिकायत की तो उसको ढूंढ लिया गया. पुलिस ने जब युवती परिजनों को आमने-सामने बैठाकर बता कराई तो उसने अपने घरवालों को पहचानने से मना कर दिया अपने प्रेमी के साथ निकल गई.

परिजनों ने बेटी को मरा माना

बेटी के इस कदम से परिजन इतने आहत हुए कि उन्होंने उसको मरा मान लिया उसके नाम का शोक संदेश छपवा कर 13वीं करने का फैसला किया. इसके लिए परिजनों ने घटना के ठीक 13 दिन बाद उसके लिए मृत्युभोज रखा शामिल होने के लिए गांव वालों रिश्तेदारों को बुलावा भेज दिया. यह घटना रतनपुरा गांव की बताई जा रही है. शोक संदेश में 1 जून 2023 को युवती के निधन की बाद लिखी हुई है, जिसके लिए 13 जून को मृत्यु भोज की तारीख तय की गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शोक संदेश की तस्वीर

भीलवाड़ा की इस घटना का शोक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम पर शोक संदेश की तस्वीर वायरल हो रही है. यही नहीं एक्टिव यूजर्स भी इस शोक संदेश को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई परिजनों के इस फैसले को सही ठहरा रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है.