Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/युवक को ​​​​​​​खूंटे में बांधकर पीटने का मामला:2 दिन बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 6, 2023

SUPAUL NEWS/युवक को ​​​​​​​खूंटे में बांधकर पीटने का मामला:2 दिन बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के जदिया थाना के अंतर्गत कोरियापट्टी के पश्चिम वार्ड नंबर 9 में एक युवक की बेरहमी से खुटे मे बांधकर फिर पिटाई और भरी पंचायत मे थूक चटाने के मामले दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने संबंधित थाने को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने की बात कही थी। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मारपीट का दो वीडियो बीते रविवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। जदिया थाना अध्यक्ष राजेश चौधरी से जब इस संदर्भ में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच चल रहा है।

सोशल मीडिया पर विडियो बड़ी ही तेजी वायरल हो रहा है

अब तक युवक किस गांव का है इसका पता नहीं चल सका है। मगर तमाम बिन्दुओं पर जांच जारी है। जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई करने की बातें कहीं है। जिले में एक युवक को सरेआम खूटे से बांध कर रखा गया। पंचायत में उसे बुलाकर एक बुजुर्ग डंडे से पीट रहा है। वीडियो में इस बातों की भी चर्चा की गई कि थूक फेंक कर उसे चटाया गया है। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

अररिया जिले के भरगामा पंचायत अंतर्गत गजवी गांव का वह निवासी युवक है जो युवक शादीशुदा है। मगर वह जदिया थाना अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर 9 में एक शादीशुदा महिला के घर बीते शुक्रवार की रात मिलने के लिए पहुंचा था।

जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर गुस्से में ग्रामीणों ने युवक को पहले तो खूटे से बांध दिया फिर उसे सजा देनी शुरू कर दिया है। सजा बाद उस युवक को छोड़ दिया गया था।

पुलिस इस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है। सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि जांच किया जा रहा है जांच के बाद विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।