Kosi Live-कोशी लाइव Supaul:सुपौल में नए साइबर थाने का एसपी ने किया उद्घाटन: बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए खुला थाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 9, 2023

Supaul:सुपौल में नए साइबर थाने का एसपी ने किया उद्घाटन: बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए खुला थाना

Kosilive Supaul News:
Supaul:साइबर थाना का उद्घाटन करते पुलिस एसपी शैशव यादव।
साइबर अपराध और अपराधी पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए सूबे के गृह विभाग के निर्देश पर सुपौल जिले में नए साइबर थाना सुपौल का उद्घाटन किया गया है। फिलहाल एससी/एसटी थाना परिसर के सेकेंड फ्लोर में इस थाने का शुभारंभ किया गया है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। एसपी शैशव यादव बताया कि इस साइबर थाना का इंचार्ज पुलिस उपाधीक्षक रेंक के अधिकारी रहेंगे। सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश को साइबर थाना सुपौल का पहला इंचार्ज बनाया गया है।

 
साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए हुई थाने की स्थापना

साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के उद्देश्य से साइबर थाना की स्थापना की गई है। इस थाना में चार पुलिस निरीक्षक, तीन पुलिस अवर निरीक्षक, एक प्रोग्रामर, तीन डाटा सहायक, तीन सिपाही, एक चालक सिपाही की नियुक्ति की गई है। एसपी शैशव यादव ने बताया कि इस थाने को अत्याधुनिक तकनीकी से लैश किया गया है। यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से शिकायत ली जाएगी। थाने की कार्यवाही पूरे तरीके से ऑनलाइन रहेगी।

थाने के लिए जल्द ही अलग स्थल का चयन कर भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधियों से नए-नए कार्यप्रणाली और तकनीकी का प्रयोग कर साइबर अपराधी अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना कार्यालय ज्ञापन संख्या 6733 के आलोक में सुपौल साइबर थाना सृजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि नवसृजित सुपौल साइबर थाना अपनी आभार और प्रतिभा से साइबर अपराधियों की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। यह जिले वासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।